ब्रेकिंग

नगर निगम की सामान्य सभा मे सदन से लेकर सड़क तक मचा रहा ग़दर, पार्षदो ने मांगा बिजली- पानी मेयर ने बताती रही टेंडर और शासन को प्रस्ताव भेजने की बात

Spread the love

0 सदन के अंदर पड़ोसियों की तरह तू-तू, मैं- मैं कर उंगली दिखा भिड़ते रहे पक्ष- विपक्ष के पार्षद

0 लिंगियाडीह से ज्ञापन सौंपने पहुची महिलाएं तो गेट बंद, कांग्रेस पदाधिकारी भी पहुचे समर्थन में बिगड़ा माहौल बुलाना पड़ा पुलिस बल

बिलासपुर,,, वंदे मातरम राष्ट्रीय गान और राज गीत के साथ शुरू हुई… नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक में शुरू से आखिरी और अंदर से बाहर तक गिद्धमशानी मचा रहा…
प्रश्नकाल के दौरान जन प्रतिनिधियो ने भ्रष्टाचार, गबन, ध्वस्त सफाई व्यवस्था जल संकट के मुद्दों को उठाकर अपनी बात रखी… वहीं मेयर पूजा विधानी हर सवाल के जवाब पर टेंडर और शासन को प्रस्ताव भेजने का हवाला देती रही… सदन के अंदर टोका टाकी को लेकर कई बार हंगामा हुआ… माहौल तब बिगड़ा जब लिंगियाडीह के 48 दिन से आंदोलनरत महिलाएं लिंगियाडीह से पैदल मेयर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे… इसको लेकर सदन के अंदर जहां एक दूसरे पर राजनीति करने का आरोप लगा उंगली उठाई गई… वहीं लिंगियाडीह की महिलाओं और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गेट बंद करने के विरोध में सड़क पर चक्काजाम कर नगर निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाए…

कुल मिलाकर नगर निगम के 13 जनवरी शुक्रवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक बेहद हंगामेदार रही… सदन के अंदर जहां पक्ष-विपक्ष के पार्षद जहां एक दूसरे की तरफ उंगली उठाकर प्रश्नकाल के दौरान तू-तू, मैं-मैं और आरोप प्रत्यारोप कर हंगामा करते रहे… वहीं बाहर भी हंगामा मचा रहा… मजबूरन निगम सचिव को भोजनावकाश की घोषणा करनी पड़ी…

इसके बाद भी जन प्रतिनिधि एक दूसरे से धकामुक्की कर एक दूसरे से भिड़ते रहे… और अफसर मंच पर स्तब्ध खड़े होकर देखते रहे… इसी बीच कांग्रेसी पार्षद सदन से नारेबाजी करते हुए… लिंगियाडीह की महिलाओं और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के समर्थन में ऑडिटोरियम के गेट के पास मुर्दाबाद और हाय हाय के नारे लगा चक्काजाम कर प्रदर्शन करने बैठ गए, … कुल मिलाकर नगर निगम के आज के सामान्य सभा की बैठक बेमतलब रही… भोजनावकाश के बाद सभापति विनोद सोनी ने सदन की कार्रवाई दोबारा शुरू करने की अनुमति दी… विपक्ष की गैर मौजूदगी में एक अतिरिक्त प्रस्ताव समेत 15 प्रस्ताव पारित कर दिए गए… और उधर बाहर गेट न खोलने पर महिलाओ के समर्थन में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और एनएसयूआई ने चक्काजाम कर जमकर बवाल काटा, तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर के थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त महिला- पुरुष बल बुलाना पड़ा।

अफसर बेफिक्र बचाव करते रहे सत्तादल के पार्षद…

प्रश्नकाल के दौरान अजब स्थिति दिखी, विपक्ष के पार्षदो ने जब जब भरस्टाचार और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अफसरो को घेरना चाहा, सत्ता पक्ष के पार्षद उनका बचाव करते दिखे…पार्षद सीमा संजय सिंह ने  फिर तिफरा जोन क्रमांक 2 के चर्चित राजस्व वसूली के 15 लाख  रुपये के गबन का मामला उठाया… तब मेयर ने जांच कराने का आश्वासन देकर मामले को मोल्ड करने का प्रयास किया…कांग्रेस पार्षद शहजादी कुरैशी ने सवाल किया… कि एक साल में जांच क्यों नहीं हुई… तो सत्तादल के पार्षदों ने चिल्लाचोट कर भ्रष्ट अफसर का बचाव किया…

लगे पक्षपात के आरोप….

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेसी पार्षदों ने कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में विकास कार्यों में पक्षपात करने का आरोप लगाया… तो भाजपा पार्षदों ने फिर हंगामा कर विरोध किया… इसी तरह वार्डो में स्ट्रीट लाइट ठप होने के आरोप लगाए गए…. बताया गया कि 15_15 से 20_20 दिनों से पंप जल गए है! पानी नहीं आ पा रहा है! इस पर भी हो हंगामा हुआ…

पहले गुणगान फिर पीट दी भद्द ….

देवरीखुर्द के पार्षद लक्ष्मी यादव ने पहले तो वार्ड विकास के नाम पर अपनी बात शुरू करते हुए मेयर का जमकर गुणगान किया सत्ता पक्ष के पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की ताली भी बजाई, पर जैसे ही 17 साल पुराने फेलेवर सिवरेज परियोजना के ओवर फ्लो और रोड में सीवर लाइन के गंदे दूषित जल के भराव का मुद्दा उठाया तो उन्हें चुप कराने लगे…

अमित ने उलझाया….

अमित भरते, कांग्रेस पार्षद वार्ड नम्बर-1

वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद अमित भारते ने गर्मी में पेयजल संकट और इसके निदान को लेकर सवाल किया… तो महापौर ने सफाई दी… पर जब अमित ने पलटवार करते हुए पूछा कि पम्प खराब होने पर कितने दिन में मरमत कराई जाती है, गर्मी में शहरवासियों को पेयजल संकट से बचाने क्या उपाय किये गए है मेयर सफाई देने लगी कि काम मे समय लगता है, यदि दिक्क्त होती है तो 5 टैंकर है, टैंकरों के जरिये जलापूर्ति की जाती है, अमित ने फिर पूछा कहा है 5 टैंकर बता दीजिए… तो मेयर सफाई देने लगी… उनके लड़खड़ाने पर फिर सत्ता पक्ष के पार्षदों ने हो हंगामा मचाना शुरू कर दिया…

उठे ये सवाल


0 प्रश्नकाल के दौरान जोन क्रमांक 2 में डीजल पेट्रोल के मनमाने खपत
0 ग्रामीण आवास पट्टे के लिए रकम लेने के बाद भी आवास न देने
0 भरस्टाचार पर कडरवाई करने
0 विकास के नाम पर पक्षपात और सौतेला व्यवहार करने
0 जॉन कमिश्नर द्वारा नाली पानी की समस्या के लिए शिकायत करने पर फंड की कमी का हवाला देने
0 तालाब के सौंदर्यीकरण और सौन्दर्यीकृत तालाब की बदहाली
0 पेयजल संकट
0 बाल श्रमिक से सदन की कार्रवाई को शूट कराने
0 बिलासपुर का हाल इंदौर जैसे होने से बचाने
0 बदहाल सड़को की मरम्मत कराने
0इतने टैक्स की वसूली के बाद भी सफाई, जलापूर्ति की व्यवस्था न बना पाने
0 अपर आयुक्त पर द्वेषपूर्वक वार्ड से सफाई कर्मी को हटवाने
0 मंगला चप्राभाटा में कचरा डंपिंग और कचरे में आग लगवाने के कारण होने वाली दिक्कतों
0 भवनों के नियमितीकरण की प्रक्रिया करने
0 वही पार्षद शहजादी कुरैशी ने निगम में सालो से सेवा दे रहे कर्मचारियो के भविष्य से खिलवाड़ करने के बजाय उन्हें नियमित करने
0 सम्पत्तिकर और यूजर चार्ज की वसूली अलग अलग कराकर जनता को राहत देने समेत जनहित के अनेक मुद्दे उठाए गए… जो न कारखाने की तूती साबित हुई…

पूजा विधानी, मेयर नगर निगम बिलासपुर
भरत कश्यप, नेताप्रतिपक्ष नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *