ब्रेकिंग

रायपुर – विलासपुर नेशनल हाइवे के गड्ढेदार सड़क के छड़ में फसने से फटा टायर, 12 फ़ीट उछली गाड़ी पिता पुत्र समेत 3 की मौत

0 4 गम्भीर घायल, सिम्स दाखिल

0 ग्राम किरना के पास हुआ दर्दनाक हादसा

बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की गड्ढेदार सड़क के निकले छड़ से फंस बोलेरो का टायर फटने से गाड़ी उछलकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वही 4 घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

हादसा गत सोमवार को रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दोपहर दो बजे सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरना के पास का है।मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बोलेरो सवार बिसरू साहू पिता पुन्नू साहू (55), छबीलाल साहू पिता बिसरू साहू (20), इंद्र पाल पिता भगतराम पाल (35) की मौके पर ही मौत हो गई, वही इस हादसे में गंभीर रूप से घायल रूखमणी साहू, यू. प्रसाद एवं महेश और एक बच्चे को उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है।

जिनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है । बताया जा रहा कि बोलेरो में सवार सभी लोग बलोदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के हिरमी निवासी थे। ये सभी हिरमी से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर सकरी आ रहे थे। सूचना पर पहुची सरगांव पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टायर फटने के बाद बोलेरो करीब 12 फीट तक उछली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *