ब्रेकिंग

बिलासपुर जिला मुख्यालय के एकमात्र शासकीय पशु चिकित्सालय के चर्चित डॉ राम ओत्तलवार का एक और कारनामा, प्रसव पीड़ा से तड़प रही गौ माता की मालकिन को कहा यहां नही ऑपरेशन का इंतजाम ले जाइए निजी अस्पताल, गाड़ी में गाय को लेकर कलेक्ट्रेट पहुची महिला

Spread the love

0 कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के सहायक संचालक को लगाई फटकार

0 डॉक्टर को नोटिस जारी कर दिए कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर/ न्यायधानी के गोलबाजार की वंदना गुप्ता की माने तो जिला पशु चिकित्सालय में ऑपरेशन की सुविधा नही है। उन्होंने यहाँ के चर्चित पशु चिकित्सक राम ओत्तलवार पर उनकी गौ माता को प्रसव के लिए निजी पशु औषधालय भेजने का आरोप लगाया। वे गौ माता को गाड़ी में कलेक्टोरेट लेकर पहुँची लेकिन कलेक्टर के मीटिंग में होने के कारण उनसे भेंट नही कर सकी। वही इस बात का पता चलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पशु पालन विभाग के सहायक संचालक को फटकार लगा डॉक्टर को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिये है।
पीड़ित गाय को गाड़ी में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची वंदना ने बताया कि उनकी गाय के पेट में बच्चा फंसा हुआ है, गाय कमजोर होने के कारण बच्चा देने में असमर्थ है, जिसको वे शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला पशु चिकित्सालय लेकर उपचार गई, डॉक्टर ओत्तलवार ने गाय को देखा और ऑपरेशन करने से मना कर दिया, पर जब मैंने कहा सर इस हॉस्पिटल में ही ऑपरेशन किया जाये, तब डॉक्टर ने मुझे साफ मना कर दिया। हमारे हॉस्पिटल में ऑपरेशन की कोई सुविधा नहीं है। ऐसा कहकर हमें चलता कर दिया। इसलिए वे कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाने गौ माता को लेकर आई है कि आप जिले के मालिक है आप सम्भागीय और जिला मुख्यालय के जिला पशु चिकित्सालय में ऑपरेशन संबंधित सुधार कराएं ताकि गौमाताओ के प्राण की रक्षा की जा सके।

संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर
बाइट,, वंदना गुप्ता गौ पालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *