ब्रेकिंग

न्यायधानी में हुए रेल हादसे में मौतों का सरकारी आंकड़ा पहुँच गया 12, 2 दर्जन से अधिक घायलों का अस्पतालों में चल रहा इलाज

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के लाल खदान रेलवे ब्रिज के आगे मंगलवार को हुए भीषण रेल हादसे में एक और घायल मरीज के इलाज के दौरान दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 12 तक पहुच गई । करीब 2 दर्जन से अधिक घायलों का उपचार अस्पतालों में जारी है। मंत्री नेता उनका हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुच रहे है।
मंगलवार को कोरबा से बिलासपुर आ रही लोकल मेमू ट्रेन लाल खदान ओवरब्रिज के आगे खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई। बिलासपुर जोन में हुए बड़े ट्रेन हादसे से पूरे देश में हड़कम्प मच गया, इस हादसे में मेमू ट्रेन के इंजन के परखच्चे उड़ गए, इंजन में फंसे लोको पायलट समेत दो स्टाफ को बोगी कटवाकर बाहर निकाल हॉस्पिटल भेजा गया। वही इंजन के बाद कि पहली महिला बोगी में बैठी महिला यात्रियों को ज्यादा चोट आई कुछ की मौते हुई, कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगो और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकाल हॉस्पिटल पहुँचाया,। इस हादसे के कारण ट्रेनो का परिचालन भी प्रभावित हुआ।
इस भयंकर हादसे ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *