ब्रेकिंग

तब शांत हुई उग्र भीड़, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर किया आंदोलन स्थगित

Spread the love


बिलासपुर। पुलिस द्वारा गलत बयान दर्ज करने और मुस्लिम युवक के आतंक से प्रताड़ित युवक द्वारा वीडियो अपलोड कर आत्महत्या करने के मामले में आक्रोशित भीड़ पुलिस अफसरों के आश्वासन के बाद शांत हुई।

इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जयश्रीराम के जयकारे लगा सिटी कोतवाली के सामने मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन पर इतने गम्भीर मामले में कार्रवाई न करने आरोप लगाए, इसके बाद तनाव की स्थिति को देख थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आश्वस्त किया कि आपलोग शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करे, आरोपियों और सम्बंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी आरोपी के तलाश में बल भेजा गया है सुबह 10 बजे तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तब भीड़ ने मुख्य मार्ग पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और मृतक साहू को 2 मिनट का श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर चक्काजाम आंदोलन को स्थगित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *