ब्रेकिंग

मगरलोड में नेपाली मोमोज के सेवन से बिगड़ी तबियत, बच्चे बड़े समेत 18 लोग पहुँचे अस्पताल

Spread the love

बिलासपुर/ तिब्बत और नेपाल के डिश मोमोज खाने के बाद तबियत बिगड़ने से 9 गांवों के 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें 13 नाबालिग बच्चे और 5 व्यक्ति शामिल हैं।

मामला मगरलोड ब्लॉक के मेघा गांव का है। जहां मोमोज खाने के बाद भैंसमुंडी, बेलरदोना, मगरलोड, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह और जामली के रहवासियों को
पेट दर्द में दर्द, उल्टी-दस्त और सिर चकराने की शिकायत पर हालत बिगड़ने पर सभी 18 लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच की बताई जा रही, मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि मेघा चौक बैंक के पास नेपाली मोमोज खाने से उनकी तबीयत खराब हुई।
स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी कर आमजन को
ठेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *