ब्रेकिंग

कौन सच्चा कौन झूठा, उपमख्यमंत्री मंत्री की प्रेसवार्ता के 3 दिन बाद जनसम्पर्क विभाग ने दारू मुर्गे के आरोप को बताया था बेबुनियाद, पीड़ित अब भी कह रहा मैनेजर ने कर दिया बर्बाद

Spread the love
पीड़ित किसान, रूपचंद पिता होरीलाल मनहर ग्राम सरगंवा, मस्तूरी

बिलासपुर। पिछले कुछ दिनों से जिले का जनसम्पर्क विभाग बेहद सक्रिय है। सिम्स की फजीहत हुई तो अचानक सिम्स की पॉजिटिव खबरें भेजनी शुरू कर दी। फिर उपमुख्यमंत्री के सुशासन के दावे के को लेकर सवाल उठा कि क्या थाने में रेप पीड़िता की रिपोर्ट लिखने दारू मुर्गा मांगने और बैंक प्रबंधक द्वारा लोन के एवज में 35 हजार का मुर्गा डकारना सुशासन है 3 दिन बाद जनसम्पर्क विभाग ने खबर जारी कर दी कि एक ऋण राईट ऑफ और 1 ऋण एनपीए की हालत में इसलिए किसान का आरोप बेबुनियाद है। इधर ग्राम सरगवा का पीड़ित किसान अब भी बैंक प्रबंधक को कोस रहा कि उन्होंने उसे बर्बाद कर दिया।
ये देखिए 17 दिसम्बर को जनसम्पर्क विभाग की ओर से जारी

सफाई…


पीड़ित किसान कह रहा नई नही मिला न्याय


सीजीडीएनए की टीम ने मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सरगवा में पीड़ित किसान रूपचंद पिता होरीलाल मनहर से चर्चा की।
सुनिए वे क्या कह रहे-


अब सवाल यह उठ रहा कि क्या यही सुशासन है,,, पीड़ित को न्याय के लिए बैंक के सामने धरना देना पड़ा,,, वह बैंक प्रबंधक पर अभी भी आरोप लगा रहे। कानून है धराए है यदि किसान गलत कह रहे तो उनके खिलाफ 182 का मुकदमा दर्ज किया जाय… नही तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा पीड़ित को न्याय दिलाया जाए क्योकि सवाल सुशासन के दावे और सरकार की साख का है और सरकार भी किसानों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *