
0 दोषी अफसरो और ठेकेदार पर लापरवाही के मामले में एफआईआर और परिवार के आश्रित सदस्य को नौकरी देने मांग
0 आखिर कब तक समस्या के मूल कारण के निदान के बजाय चलेगा सियासी खेल
बिलासपुर ,,, कुरेली कांड को लेकर विद्युत कंपनी के अफसर और सियासत से जुड़े लोग आमने- सामने आ गए है! दो दिन पूर्व यहां विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मिलिंद पाण्डेय की पिटाई के मामले में जहां विभागीय अफसरों और कर्मचारियों ने हिर्री थाने का घेराव कर हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और पुलिस ने ग्रामीणों के विरुद्ध कार्रवाई की… तो बुधवार को ग्रामीणों ने मृतक और मामले में आरोपित आरोपियों के पक्ष में विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर और SSP को ज्ञापन सौंप विद्युत अफसरों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की… कुल मिलाकर समस्या के मूल कारण का निदान करने के बजाय सियासी खेल ही चल रहा है!



सरकार भारतीय जनता पार्टी की है! और कलेक्टर SSP को ज्ञापन सौंपने वालों में ग्रामीणों के साथ भाजपा विधायक धर्म जीत सिंह और उनके समर्थक भी मौजूद रहे… सवाल यह उठ रहा है! कि जब विद्युत विभाग के अफसर यह जता चुके है! कि विभाग में स्टाफ की कमी है, स्टाफ के अभाव में न चाहते हुए भी उन्हें मजबूरी और दबाव में ठेका कर्मियों से ही जोखिम का काम लेना पड़ रहा है!
स्पष्ट मांग के बाद भी शासन ने आज तक विद्युत विभाग में स्टाफ की पूर्ति नहीं की… जिसके कारण आये दिन ठेका कर्मियों की करंट या ऊंचाई से गिरने से मौत के मामले सामने आ रहे है! कुल मिलाकर जरूरत सियासत की नहीं बल्कि स्टाफ बढ़ाने की है! जिस पर कोई पहल नहीं की जा रही है! और न ही इसको लेकर किसी की कोई सोच है! जिससे आए दिन ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है!

ये है! मामला…
गत् 31 अक्टूबर को विद्युत विभाग के सकरी डिवीजन के ग्राम कुरेली के सब स्टेशन के ऑपरेटर ग्राम ढनढन निवासी अमन साहू की करंट से मौत हो गई थी… आरोप है, कि ऑपरेटर को सुरक्षात्मक उपाय दस्ताना, ग़मबूट, सीढ़ी , टार्च, कुछ नहीं दिया गया था.. जिसके कारण यह घटना हुई… मृतक ऑपरेटर लाश सबस्टेशन पर ही पड़ी रही… दोपहर 1 बजे जब विभाग के जिम्मेदार अफसर घटना स्थल पर पहुंचे.. तो उनके देर से आने को लेकर SE और ग्रामीणों के बीच बाता बाती हुई… उत्तेजित ग्रामीणों ने उन्हें पीट डाला… तब से दोनों पक्ष इस घटना के मूल कारण के निदान के बजाए… एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे है! और इसको लेकर सियासत हो रही है! इसी कड़ी में सोमवार को उत्तेजित ग्रामीणों ने विधायक धर्मजीत के नेतृत्व में SSP रजनेश सिंह को 8 बिंदुओं का ज्ञापन सौंप विद्युत अधिकारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध अपराध दर्ज करने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने और मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व संबधित दोषी अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है!
धर्मजीत सिंह, विधायक तखतपुर
