0 कहा ये कैसी जांच, न प्रारम्भिक जांच की रिपोर्ट की प्रति दी गई

0 न आरोप पत्र और तो और एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी आरटीआई के 3 आवेदनों का जवाब तक नही दी

बिलासपुर। करीब दो माह पूर्व नायब तहसीलदार और उसके इंजीनियर भाई से की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने आश्वासन के बाद न तो 3 दिन में उनके खिलाफ दर्ज कथित झूठा मुकदमा खत्म कराया न उन्हें प्रारम्भिक जांच की रिपोर्टर दी गई इंजीनियर का आरोप है कि उन्हें बार-बार बयान के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है उन्होंने पारदर्शिता पूर्ण निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इंजीनियर पुष्पेंद्र नाथ का कहना है कि गत 17 नवम्बर की रात सरकंडा के तत्कालीन थानेदार तोप सिंह नवरंग और उसके मातहतों ने उनसे और उनके नायब तहसीलदार भाई से गाली गलौज मारपीट कर उन्हें जबरिया रात भर थाने में बिठाया था। इस मामले की जांच के लिए आइसीयूडब्ल्यू ऑफिस में उन्हें सोमवार को बुलाया गया था। उन्होंने अपना बयान दर्ज करा दिया। उनका कहना है कि उन्होंने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज प्रारम्भिक जांच की रिपोर्ट और आरटीआई के 3 आवेदनों की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है 1 माह से अधिक समय हो गया आज तक उपलब्ध नही कराई गई, और न ही प्रशासन ने अपना वायदा पूरा किया आश्वासन दिया गया था कि 3 दिन के अंदर उनके और उनके भाई के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे पर आज तक मुकदमे भी खत्म नही किये गए।
वे पूछ रहे कि क्या ऐसी जांच होती है, क्या माह भर बाद भी आरटीआई के आवेदन का जवाब नही देना गलत नही है। उन्होंने दर्ज झूठे मुकदमे को समाप्त कर पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण जांच कराई कराने की मांग है। साथ ही बार-बार कथन के लिए बुलाने को लेकर भी सवाल उठाया है।
गौरतलब है कि इस विवाद के बाद पुलिस और प्रशासन के बीच टकराव खुलकर सामने आई थी, इतना ही नही मामले को सामाजिक रंग डालकर विवाद खड़े करने की कोशिश भी की गई थी, तब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने 3 दिन के अंदर जांच करा झूठे मामले को समाप्त करने का आश्वासन दिया था।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

