
बिलासपुर,,, थाना कोटा के मर्ग क्रमांक 53/2025, धारा 194 बी.एन.एस.एस. की जांच के दौरान अज्ञात शव की पहचान मृतक सुप्रीम कुमार पिता अक्षय कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी डंडई, थाना डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में की गई।

मृतक के पिता अक्षय कुमार राम ने अपने पुत्र के दिनांक 10.03.2025 से लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर थाना कोटा में दिनांक 12.03.2025 को गुम इंसान मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान, दिनांक 15.03.2025 को ग्राम अमली स्थित ओमेक्स कोल वॉशरी परिसर के पास रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसे मर्ग जांच में लिया गया। इसके उपरांत, दिनांक 21.03.2025 को थाना कोटा में अपराध क्रमांक 245/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान थाना कोटा पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही, साइबर एक्सपर्ट टीम की मदद से आरोपी की लगातार तलाश की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने झारखंड में आरोपी की खोजबीन शुरू की। आरोपी मुकेश कुमार रवि को ग्राम डंडई से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए थाना कोटा लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जमीन विवाद के चलते अपने भतीजे सुप्रीम कुमार रवि की कोयले के पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने की बात स्वीकार की।
आरोपी मुकेश कुमार रवि को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण में श्री सुमित कुमार धोत्रे (भा.पु.से.) ने जांच अधिकारी के रूप में प्रभावी भूमिका निभाई। इस संपूर्ण जांच में उप निरीक्षक राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू (192), आरक्षक महादेव कुजूर (1216), नंदकुमार यादव, भोप साहू एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपी
1. मुकेश कुमार रवि पिता स्व. रामनाथ राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम डंडई, थाना डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड
)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 2, 202624 घंटे में शिकंजा, कोटा पुलिस ने गोवंश वध और गोमांस बिक्री के दो आरोपियों को दबोचा, 35 किलो गोमांस, हथियार और बाइक जब्त; जिलेभर में अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedJuly 30, 2026गुरु पूर्णिमा पर गूंजा विवेकानंद का संदेश, गुरु वंदना में झुका बिलासपुर; राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रद्धा-सेवा-संस्कार से सराबोर रहा पूरा आयोजन….
UncategorizedJuly 30, 2026मोपका शहरी गोठान में आधा दर्जन गौ वंश की मौत, पर भड़के धीरेन्द्र कलेक्टर और निगम आयुक्त को कॉल कर कि व्यवस्था सुधारने की मांग….
UncategorizedJuly 30, 2026बरसात से पहले एक्शन में महापौर! वीआईपी सिटी से बैराज तक पैदल निरीक्षण, गंदगी पर सख्त तेवर, अफसरों को नालियां चमकाने और सड़कें साफ रखने का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश….

