ब्रेकिंग
Uncategorized

चर्चित गेमनानी का गेमओवर, फजीहत के बाद टीएनसी से हटा मूल विभाग भेजा गया

0 2 साल के लिए हुई थी प्रतिनियुक्ति 6 साल तक टिका रहा
0 जिन्होंने लाया वे अब भी लगा रहे जोर
0 बिना अनुमति निर्माण के नियमितीकरण के खेल में भी लगा करोड़ो के खेल का आरोप

बिलासपुर।आख़िरकार लगातार मिल रही शिकायतों और हो रही फजीहत के बाद कलेक्टर ने चर्चित वरिष्ठ योजना सहायक मयूर गेमनानी को टीएनसी से मुक्त कर वापस मूल विभाग ग्रामीण यांत्रिकी भेज दिया। उन्हें 2 साल के लिए यहां प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था जहां वे 6 साल तक जमे रहे।

मयूर ने गत 12 जुलाई 2018 को टीएनसी में ज्वाईन किया। इस दौरान वे लगातार गंभीर आरोपो से घिरे रहे । बिना अनुमति निर्मित भवनों के नियमितीकरण में भी उन पर गम्भीर आरोप लगते रहे कई शिकायतें भी हुई। बताया जा रहा कि कलेक्टर ने जांच कराई तो प्रतिनियुक्ति समिति ने मयूर के खिलाफ गंभीर शिकायत होना पाया। समिति ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि मयूर की प्रतिनियुक्ति के समय को पूरा हुए 4 साल बीत गया। उनके खिलाफ गंभीर किस्म की शिकायतें भी हैं। विभाग में और ज्यादा सेवा लेना गलत होगा। इसलिए शर्तों के अनुसार उन्हें मूल विभाग भेजा जाए।
कलेक्टर ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए मयूर गेमनानी को सोमवार को ही नगर तथा ग्राम निवेश की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। साथ ही समिति की शिकायतों का पुलिन्दा भी विभाग के हवाले किया है। चर्चित मयूर के टीएनसी से हटाए जाने की खबर को लेकर पूरे दिन चर्चा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button