ब्रेकिंग

लिंगियाडीह में निगम के सर्वे से मचा बवाल, भड़की पब्लिक लगाए आरोप, पार्षदो ने भी एक- दूसरे पर लगाए आक्षेप

Spread the love

बिलासपुर । नगर निगम से आमला पीएम आवास के लिए सर्वे करने लिंगियाडीह क्या पहुँचा, पब्लिक भड़क गई और दो वार्ड के पार्षदो के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। पब्लिक ने भाजपा पार्षद पर गम्भीर आरोप लगाए तो भाजपा पार्षद ने नागरिकों को बगल वार्ड का बता वहां के कांग्रेस पार्षद पर अपनी जिम्मेदारी से भागने आरोप लगाया।

बताया जा रहा कि 3 दिन पहले निगम का अमला पीएम आवास के सर्वे के लिए फिर लिंगियाडीह पहुँचा, अमले ने वहाँ के रहवासियों से आधार कार्ड मांगा, चूंकि ज्यादातर घरों के लोग अपने रोजी- रोजगार में निकल गए कुछ ने आधार दिया कुछ ने नही। पूछने पर अमले के किसी कर्मचारी ने कहा दिया कि वार्ड पार्षद जय वाधवानी से पूछिए तब से बवाल मचा है, बुधवार को वार्ड की महिलाएं और पुरुष जय वाधवानी के घर पहुँच गए, जब वे नही मिले तो आक्रोशित नागरिकों ने उन पर बिल्डरशिप का काम करने अपने लाभ के लिए खेल खेलने की बात कही।

जय वाधवानी, भाजपा पार्षद वार्ड नंबर 50
दिलीप पाटिल, कांग्रेस पार्षद वार्ड नंबर 52

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *