
बिलासपुर। अपनी नाकामी छिपाने प्रशासन अब राइस मिलो की जांच और कार्रवाई का फंद रच रहा। हकीकत ये है कि 2026-27 के समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई और प्रशासन अभी तक पिछले साल 2025-26 के कस्टम मिलिंग का चावल राइस मिलरों से जमा नही करा सका। अब भौतिक सत्यापन में दो राइस मिलों में 66 हजार क्विंटल धान कम मिलने। कोटा की राजमुनि एग्रो और बहतराई की पार्वती राइस मिल को सील कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने और 20 अन्य मिलर्स को कारण बताओ नोटिस बांटने की खबर फैला अपना दामन बचाने है तौबा मचा रहा।
सरकारी धान की कस्टम मिलिंग का ये हाल तब है जब लगातार कलेक्टर के निर्देश दे रहै, बैठकें हो रहीं, मिलर्स को पत्र लिखकर चावल जमा कराने के निर्देश देने और निगरानी के लिए स्थानीय स्तर पर अलग-अलग टीमें भी गठित करने दावे किए जा रहे है। इतना ही नही जिला प्रशासन की माने तो26 नवंबर को भौतिक सत्यापन कर 2 राइस मिल में 66 हजार 66.4 क्विंटल धान कम मिलने । कोटा की राजमुनि एग्रो और बहतराई की पार्वती राइस मिल को सील कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज करने और 20-22 अन्य मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने की खबरे जारी कराई जा रही। सरकारी धान उठाने के बाद उसके बदले चावल जमा कराने की जिम्मेदारी मिलर्स की है, लेकिन इस जिम्मेदारी का पालन सुनिश्चित कराने में प्रशासनिक तंत्र की नाकामी उजागर होते आ रही और हो रही।
सवाल यह उठ रहा कि जब मिलों के वास्तविक स्टॉक की जानकारी अधिकारियों के पास थी ही नहीं तो निगरानी के लिए गठित टीमों की रिपोर्टिंग किस आधार पर हो रही थी?
बताया जा रहा कि कोटा विकासखंड के राजमुनि एग्रो राइस मिल की जांच में 36 हजार 916.4 क्विंटल धान कम पाया गया। इसी तरह नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के बहतराई के पार्वती राइस मिल मे 29 हजार 150 क्विंटल धान की कमी सामने आई। दोनों मिलों में कुल 66 हजार 66.4 क्विंटल धान कम मिलने पर उन्हें सील कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है
वही तखतपुर, बिल्हा और बिलासपुर शहर क्षेत्र के
सरदार एग्रो इंडस्ट्रीज, राजमुनि फूड्स, शंकर राइस प्रोडक्ट्स, राजमुनि एग्रो, ओंकार फूड्स, कैलाश राइस दाल मिल, श्री इंडस्ट्रीज, गोयल राइस मिल, नवरंग राइस मिल, बाल कृष्ण फूड्स, श्री रानीसती एग्रोटेक, सांई प्यो इंडस्ट्रीज, लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट्स, शिव शंकर एग्रो इंडस्ट्रीज, शंकर पोहा उद्योग, सरस्वती एग्रो इंडस्ट्रीज, श्री श्याम एग्रो, सिंग एग्रो एग्रो प्रोडक्ट्स, ओम राइस मिल और रघुबीर राइस मिल समेत 20 मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर चावल जमा करने में हुई देरी और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने के संबंध में जवाब मांगा गया है। अब सवाल यह उठ रहा कि
बाकी का सरकारी धान का पूरा हिसाब कब तक सामने आएगा और निगरानी व्यवस्था में हुई चूक की जवाबदेही और इसकी पुनरावृत्ति रोकने कोई ठोस पहल की जाएगी या ये ढर्रा इसी तरह चलता रहेगा…?
तो क्या इसीलिए पड़ रहा चावल का टोंटा
एक तरफ मिलर कलेक्टर के लगातार हिदायत और अफसरो के पत्राचार के बाद भी कस्टम मिलिंग का चावल लटकाकर बैठे है, और इधर ग्रेन एटीएम व राशन दुकानों में चावल के टोटे की खबरों से प्रशासन और जिम्मेदार विभागों को फजीहत झेलनी पड़ी इज़के बाद भी खरतर अफसर आज तक 1 साल से बकाए चावल की वसूली नही कर सके आखिर क्यों…ये बड़ा सवाल है।
