
बिलासपुर / न ट्रैक्टर में नम्बर न टैंकर की रसीद, ट्रैक्टर भी इक्चाधारी इंजन के बोनट में नगर निगम लिखा है तो टैंकर में निजी संस्थान का नाम, सब इंजीनियर कह रहे पम्प ऑपरेटर से पूछिए पंप ऑपरेटर कह रहे उन्हें कुछ नही मालूम ये हाल है नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 7 सरकंडा- राजकिशोर नगर के जोन दफ्तर का, कहते थे पब्लिक को जनसमस्या के लिए मुख्यालय तक दौड़ नही लगाना पड़ेगा उन्हें अपने एरिया के दफ्तर में ही सारी सुविधाएं मिलेंगी पर जर्जर नाले की धंसी दीवार से टिका नया नाला बनाया जा रहा, जिम्मेदारों के संज्ञाम में भी लाया गया पर कोई झांकने तक नही गया शुक्रवार को दूसरे दिन भी काम जारी रहा।
कुल मिलाकर जितनी खबरे चलाना है चला लो कुछ नई होने का टाइप माहौल है, नतीजतन किसी का किसी पर कोई नियंत्रण ही नही है।
शुक्रवार को CGDNA की टीम जब सरकण्डा थाने के सामने जोन क्रमांक 7 के जोन दफ्तर पहुंची तो वहाँ गेट के बगल के हाईड्रेंन में दो तीन टैंकर पानी भरते दिखे, एक टैंकर में जापान टाल लिखा था वही ट्रैक्टर के इंजन पर नगर निगम पूछने पर चालक ने बताया कि उसके पास टैंकर का कोई रसीद नही है टैंकर निजी फर्म का है।
वही दूसरा टैंकर नगर निगम का बताया गया, पर निजी ट्रैक्टर के आगे पीछे रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखा था न निगम के ट्रैक्टर के पीछे किसी मे कोई नम्बर नही।

इन्हें कुछ पता नही
पूछताछ करने पर ट्रैक्टर चालक ने एक सब इंजीनियर गोपाल अग्रवाल का नाम बताया, जब उनसे बिना नम्बर के ट्रैक्टर और टैंकर और रसीद के सम्बंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने पम्प ऑपरेटर विनोद गुप्ता से पूछिए कहकर टरका दिया, काउंटर पर बैठे पम्प ऑपरेटर श्री गुप्ता से जब एक के बाद एक पानी भरकर निकल रहे टैंकर के रसीद के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने भी रसीद के बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर दी…
फोकट के चंदन से ठेकेदारों की बेगारी क्यो…?
सवाल यह उठ रहा कि क्या निगम का बिजलीं और पानी मुफ्त का है, बिलासपुर नगर निगम पर बिजली बिल का करीब 309 करोड़ रुपए बकाया है। है बकाया का भाखड़ा नङ्गल ऐसे ही नही खड़ा हो गया, ऐसे कई उपक्रम है, खम्भों की बिजलीं रात में जल न जले दिनदहाड़े कैसे जल रही और कैसे स्ट्रीट लाइट पर करोड़ो फूंकने के बाद भी शहर की ज्यादातर सड़के और गलियो में किस कदर अंधेर मचा है वो देखे न देखे सारा शहर देख रहा । तो फोकट के चंदन से ठेकेदारों की बेगारी क्यो…?
क्या देख रहा आरटीओ महकमा
बिलासपुर संभागीय जिला मुख्यालय में परिवहन और यातायात विभाग का भारी भरकम अमला है, 173 करोड़ का आईटीएमएस और बड़े बड़े दावे है पर सवाल यह उठ रहा कि ये देख क्या रहे, शहर में बिना नम्बरो के गैर कृषि कार्य के माल भरकर दौड़ रहे, रेत परिवहन वाले ट्रैक्टरों में नाबालिग चालको का हुजूम सब खबरे आ चुकी पर किसी को कोई मतलब नही है, और जब संभागीय जिला मुख्यालय में यातायात नियमो के उल्लंघन का ये हाल है तो ग्रामीण अंचल में क्या हाल होगा ये समझा जा सकता है।
