
रायपुर/सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्र्ष्टाचार और तनखैया अफसरो का किस कदर रामराज है, आप भी देख लीजिए… ताज़ा मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का है जहाँ पत्रकार और वकील के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

वीडियो में कृषि विभाग के आरईओ प्रवीण पटेल पत्रकार पर हाथ-मुक्कों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे पूरा घटनाक्रम
सरे दफ्तर अधिकारी -कर्मचारियो की मौजूदगी में हुआ पर सब संट नजर आए।
ये बताया जा रहा मामला
मिली जानकारी के अनुसार गत 16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता के नाम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी लेने सारंगढ़ जिला कृषि विकास विभाग कार्यालय पहुंचे उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि दोनों पहले जिला कृषि अधिकारी से मिले, उन्होंने उन्हें आरईओ प्रवीण पटेल के पास भेजा । जानकारी लेने के दौरान दोनो में कहासुनी फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि जानकारी मांगने पर आरईओ अचानक नाराज हो गए और पत्रकार से अभद्र व्यवहार करते हुए कॉलर पकड़ मारपीट शुरू कर दी। जब वकील ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
इस वारदात के बाद पत्रकार पोषराम साहू और वकील जनक बरेठ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्हें कार्यालय में रोका गया, उनके साथ मारपीट की गई और पत्रकारिता करने के कारण निशाना बनाया गया।
पत्रकार द्वारा दी गई शिकायत में इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित पक्ष ने घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।



