ब्रेकिंग

दिनदहाड़े दबे पाँव धावा: बेटे की शादी के गहनों पर चोरों ने जमाई नजर, अलमारी तोड़ी और लाखों के जेवर-नकदी उड़ाकर फरार…

Spread the love



बिलासपुर,,,  मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बिनैका में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित धरम पुरेना पिता क्षत्री पुरेना (52 वर्ष) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बड़े बेटे का ऑपरेशन 10 नवंबर को हुआ था। डॉक्टर की सलाह पर 18 नवंबर को बेटे को दिखाने वे अपनी पत्नी के साथ सुबह लगभग 10 बजे बहतराई, बिलासपुर गए थे।



शाम करीब 5 से 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके घर की अलमारी टूटी हुई है। तत्काल ग्राम बिनैका पहुँचने पर उन्होंने देखा कि अलमारी के कपड़े और सामान पूरी तरह बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखा पर्स भी गायब था।



पीड़ित के अनुसार, चोर सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में 1 जोड़ी लछा (लगभग 40 तोला), 1 जोड़ी पैरी (30 तोला), 1 जोड़ी झुमका और ₹30,000 नकद शामिल है। धरम पुरेना ने बताया कि लछा उन्होंने अपने छोटे बेटे के विवाह हेतु सुरक्षित रखे थे। अलमारी में रखे अन्य छोटे जेवर जैसे बिछिया और सोने की सोने का माला को चोरों ने नहीं लिया, लेकिन कीमती गहने और नकदी पूरी तरह साफ कर दी।

पीड़ित ने कुल चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये बताई है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मल्हार मौके पर पहुंचे, मुआयना किया और FIR दर्ज की। पुलिस जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश जारी है।

पीड़ित ने प्रशासन से चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *