ब्रेकिंग

पूर्व गृहमंत्री के बाद अब बलरामपुर जिले की सामरी विधायक और प्रशासनिक अफसरों के बीच टकराव से मचा खदबर्रों, भड़की भाजपा विधायक ने एसडीएम और तहसीलदार को 24 घण्टे के अंदर हटाने कलेक्टर को दिया अल्टीमेटम…

Spread the love

बलरामपुर। बेलगाम अफसरशाही और अपमान को लेकर सत्तापक्ष के नेताओ में भी आक्रोश भड़कता जा रहा। पूर्व गृहमंत्री के बाद अब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बीच सीधे टकराव का मामला सामने आया है। सामरी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा ने राजपुर के एसडीएम और तहसीलदार पर नाराजगी जताते हुए दोनो को 24 घंटे के अंदर हटाने का अल्टीमेटम दे दिया है।


बताया जा रहा कि विधायक सीसी रोड और नाली निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में जब मौके पर पहुँची तो जिम्मेदार अधिकारी नदारद रहे, कार्यक्रम में अफसरों की गैरमौजूदगी से भड़की विधायक ने मौके से ही कलेक्टर राजेंद्र कटारा को फोन लगाकर सख्त लहजे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दे दिया। विधायक ने साफ चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर अधिकारियों को नहीं हटाया गया, तो वे अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठेंगी। सत्ता पक्ष की विधायक के तल्ख बयान के बाद एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।


एसडीएम देवेंद्र प्रधान पर फूटा समर्थकों का गुस्सा

भड़के समर्थकों ने बेलगाम प्रशासनिंक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे माहौल और गड़बड़ा गया।

पूरे छत्तीसगढ़ में मचा खदबर्रों

बेलगाम अफसरशाही के खिलाफ आक्रोश का ये कोई पहला मामला नही है, इसके पहले पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ बयानबाजी और धरना प्रदर्शन रैली कर सरकार की फजीहत कर चुके है, समय रहते यदि व्यवस्था नही सुधरी तो हालात और बेकाबू हो सकते है, हाल ही में बिलासपुर में भी जाति प्रमाण पत्र को लेकर एसडीएम और भाजपा नेताओं के बीच झड़प की खबरें आ चुकी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *