ब्रेकिंग

किताबी पढ़ाई से नवाचार की पाठशाला तक! सरस्वती शिशु मंदिर में 44 आचार्यों की दो दिवसीय क्लास, NEP के 11 बिंदुओं से लेकर ब्लूप्रिंट और लर्निंग कॉर्नर तक का मिला गुरुमंत्र, शिक्षण को स्मार्ट बनाने की तैयारी…

बिलासपुर,,, सरस्वती शिशु मंदिर सरकंडा में सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत विषय के सेकेंडरी स्टेज (कक्षा 9वीं से 12वीं) के लिए आयोजित दो दिवसीय विभाग स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ… प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण पद्धति को प्रभावी, व्यावहारिक एवं विद्यार्थी केंद्रित बनाना तथा आचार्यों की शैक्षणिक दक्षता विकसित करना रहा…
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हीरालाल साव, जिला सचिव ग्राम भारती तथा जिला समन्वयक बिलासपुर राकेश कुम्भज उपस्थित रहे… प्रशिक्षण के दौरान 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं, ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र निर्माण, नवाचार एवं लर्निंग कॉर्नर जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया…
द्वितीय दिवस में सामाजिक विज्ञान विषय के लिए आचार्य राजकुमार साहू (सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) तथा संस्कृत विषय के लिए आचार्य श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों को विषयगत मार्गदर्शन प्रदान किया… इस दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान में कुल 44 आचार्यों ने सहभागिता की…
समापन सत्र में विद्यालय के व्यवस्थापक दिलीप शर्मा एवं सह व्यवस्थापक गणपति रॉयल विशेष रूप से उपस्थित रहे… उन्होंने प्रशिक्षण को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया… कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याओं का सराहनीय योगदान रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *