ब्रेकिंग

एसीसीयू और रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने फिर पकड़ी तस्करी, ढाई क्विंटल गांजे की खेप और चारपहिया वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर रतनपुर पुलिस और आईसीसीयू की संयुक्त टीम ने अवैध तस्करी के मामले में एक आरोपी को वाहन समेत पकड़कर 245 किलोग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार 17 अप्रैल को सूचना मिली कि चारपहिया वाहन क्रमांक CG 04 क्यू डी 7255 से भारी मात्रा में अवैध गांजा कटघोरा मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है।
सूचना पर रतनपुर पुलिस और आईसीसीयू की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेड़ीमुंडा रोड पर निगरानी की और घेराबंदी कर संदिग्ध
वाहन को रोक तलाशी ली तो बोरियों के अंदर अलग अलग पॉलीथिन में पैक कर रखा 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़ा गया आरोपी 33 वर्षीय आरोपी मध्यप्रदेश के शहडोल जिलान्तर्गत बुढार थाना क्षेत्र के भुतही टोला का निवासी है
आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
इस कार्रवाई ने साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ को नशे के सौदागरों ने सेफ कॉरिडोर बना रखा है जहां से अवैध गांजे की तस्करी जारी है, ये तो पकड़ी गई है न जाने कितने का गांजा यहां से आएदिन निकल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *