
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर में एल्डरमैन (पार्षद) नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा नेता योगेश बोले ने बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात की.. इस दौरान उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया…

नगर निगम के एल्डरमैन योगेश बोले ने कहा… कि पार्टी नेतृत्व और शासन ने उन पर जो विश्वास जताया है! उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे…. उन्होंने नगर विकास और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का संकल्प भी दोहराया…

इस अवसर पर भाजपा मध्य मंडल के कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष गोरे लाल राही, अजीत मिश्रा, बूथ अध्यक्ष प्रशांत घोरे तथा भाजपा नेता दिल्लू मंजारे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे…

सभी ने योगेश बोले को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया…
