ब्रेकिंग

ये मोपका का शहरी गोठान है या श्मशान घाट, दो दिन तक नही था पानी – चारे के नाम पर केवल सुक्खा कटिया, परिसर में गन्दगी का अंबार…

Spread the love


0 ठेका कम्पनी की गाड़ियां डंप कर रही डोर टू डोर कलेक्शन का कचरा


0 क्या कछार कचरा डंपिंग यार्ड हो गया बंद…?

बिलासपुर / भाजपा शासनकाल में गोठान और गायों के क्या हालात है आप भी देख लीजिए, जान लीजिए।
ये तस्वीरें न्यायधानी बिलासपुर के नगर निगम द्वारा संचालित मोपका शहरी गोठान की है,,,


परिसर का ये हिस्सा नगर निगम के ठेका कम्पनी के गाड़ी वाला आया चल कचरा निकाल गाकर घरों- घर कचरा संकलन कादावा करने वाली गाड़ियों का है, आसपास की महिलाओ ने बताया कांग्रेस शासनकाल में यहाँ गोठान के पीछे महिला समिति की गोबर से केंचुआ खाद बनाने और शहरी कचरे को अलग-अलग करने का काम करती थी। पर सत्ता परिवर्तन के बाद शहरी गोठान कचरा खाने में तब्दील हो चुका है। ठेका कम्पनी के डोर- टू- डोर कलेक्शन वाली गाड़ियां यही कचरा डंप कर रही है।

गाड़ी चालको का कहना है कि कछार के कचरा प्लांट में कचरा ले नही रहे, अफसरो को बता चुके हैं, कचरा डंप करने और फेकने के लिए जगह का इंतजाम न होने के कारण वे लोग जहां जगह खाली और सुविधाजनक दिख रहा वही कचरा डंप कर रहे।


अब गोठान में चारे पानी का क्या इंतेजाम है ये भी जान लीजिए बताया जा रहा कि 2-3 दिन से पम्प ठप पड़ा था, पीने के लिए पानी तक नही था, टैंकर मंगाकर काम चला रहे थे किसी तरह वही चारे के नाम पर सिर्फ और सिर्फ दो कमरों में 300- 350 गायों के लिए कटिया रखा है, मवेशियों की हालत खा कटिया पी पानी टाइप का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *