

बिलासपुर / ग्रेन एटीएम और शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न के टोटे की खबर से राजधानी तक खदबदा गया। विभागीय सचिव / संचालक ने मोबाइल घनघना जवाब तलब किया। असर यह हुआ कि खाद्य नियंत्रक को अतिरिक्त कोटे के आबंटन का पावर मिल गया।
CGDNA न्यूज़ की टीम ने सोमवार को “सस्ता चाऊंर सब्बो सेती, लफड़ा माच गयं चारो केती” पायलट प्रोजेक्ट 1 माह 12 दिन में लम्बलेट, ग्रीन एटीएम 3 दिन से ठनठन गोपाल, उचित मूल्य की दुकानों में भी खाद्यान्न का टोटा शीर्षक से खबर प्रसारित किया था।


इस खबर में ग्रेन एटीएम परिसर के गेट में बन्द का गत्ता और ड्यूटीरत स्टाफ से 3 दिन से चावल न होने और बुधवार तक आने की संभावना को लेकर चर्चा की थी। तस्वीरों और वीडियो के साथ प्रसारित खबर का धमाल इस कदर मचा कि अतिरिक्त आबंटन को हरीझंडी और खाद्यनियंत्रक को आबंटन का अधिकार दोनो मिल गया।
सोमवार को CGDNA की टीम ने खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर से जानना चाहा कि फंड की कमी का फंडा है, कि वे मातहत व ठेकेदार से काम नही करा पा रहे या वेयर हाउस में खाद्यान्न का टोंटा पड़ गया है
– सुनिए वे क्या कह रहे है…



