ब्रेकिंग

तत्कालीन कांग्रेस शासनकॉल के पीएससी घोटाले के सवाल पर हिचकिचाएं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, लेपर लीक कांड पर जोर कहा 21 मौतों के बाद भी अफसोस जाहिर करने सामने नही आये देश के शिक्षा मंत्री…

Spread the love

0 दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न करने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

0 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

बिलासपुर। न्यायधानी में आयोजित‘ छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने रविवार को प्रेस वार्ता में केंद्र की मोदी सरकार के शिक्षा व्यवस्था,लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण करोड़ों युवाओं के भविष्य का सवाल उठा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।


श्री प्रतापगढ़ी ने पिछले 10 वर्षों में देशभर में 89 पेपर लीक और 21 स्टूडेंट के सुसाइड करने की घटनाओ का हवाला देते हुए कहा कि इससे 6.5 करोड़ से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए। उन्होंने परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने से विद्यार्थियों के मेहनत पर पानी फिरने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये केवल परीक्षा में गड़बड़ी का मामला नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और उनके भरोसे पर सीधा हमला है। कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों और न्याय के लिए उठा रही है।उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ को कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान बताते हुए कहा कि इज़के जरिये देश के 28 प्रमुख शहरों में ये अभियान चला छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा के कोचिंग संस्थानों से जुड़े युवाओ और शिक्षा क्षेत्र के लोगों से संवाद करने पर जोर दिया।

श्री प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रोजगार, भर्ती और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मूल सवालों से लगातार बच रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी कहा कि यदि सरकार पेपर लीक पर प्रभावी कानून, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न करने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *