ब्रेकिंग

दुकान बंद रहे या खुला 24 घण्टे राशन ले सकेगी थौला, शहर में बैंक एटीएम की तर्ज पर जल्द ग्रेन एटीएम…

Spread the love

बिलासपुर/ नोट उगलने वाली एटीएम और बिजलीं बिल जमा लेने वाले एटीपी के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ग्रेन एटीएम सिस्टम लागू करने जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद कार्ड धारक एटीएम से पीडीएस का राशन प्राप्त कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार और वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के तहत इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग से शुरू की जा रही। इसके लिए बिलासपुर में सीपत रोड के पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास ग्रेन एटीएम स्थापित करने का काम चल रहा है जिसके एक सप्ताह के अंदर पूरे होने और जल्द ही इसका लोकार्पण कराने की बात कही जा रही है।
कहा जा रहा कि इस ग्रेन एटीएम की सुविधा शुरू होने के बाद कही के भी राशन कार्ड धारी अनाज प्राप्त कर इसका लाभ ले सकेंगे, इज़के लिए उन्हें बैक एटीएम की तरह ही प्रोसेस करना होगा। कार्ड धारक स्क्रीन पर अपना राशन कार्ड और उपभोक्ता क्रमांक को टच करेंगे तो एटीए आगे निर्देश बताते हुए अनाज दिलाने में मदद करेगा।
कहा जा रहा कि इस नए सिस्टम को अभी पायलट प्रोजेक्ट कर रूप में लागू किया जा रहा है, यदि ये योजना सक्सेस हुई तो इसे सभी जगह लागू किया जाएगा। जैसे ही इसका काम पूर्ण होगा मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करा इसके व्हर्चुअल लोकार्पण के लिए आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

अब ये करना होगा

राशनकार्ड धारक को मशीन के टचस्क्रीन पर अपना आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज कर बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) देना होगा। सत्यापन के बाद मशीन तय मात्रा में अनाज नीचे रखे थैले या बोरी में गिरा देगा।

ये होगा लाभ

कहा जा रहा कि इससे दुकान बंद होने टँटा खत्म ये मशीन बैंक एटीएम की तरह,
24/7 चालू रहेगी, उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार कभी भी अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे।
राशन की दुकानों पर लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा।

अमृत कुजूर, फ़ूड कंट्रोलर बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *