ब्रेकिंग

सेंट्रल जेल के बाद अब बाल सम्प्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, प्रहरी के हाथ – पैर बांध मुह में कपड़ा ठूंस हत्या कर 4 बाल आरोपी फरार…कानून व्यवस्था के हालात को लेकर फिर उठे सवाल…

Spread the love

0 अधीक्षिका और सिंह सर पर परिजनों ने लगाए ग़म्भीर आरोप
0 कहा वही के बाल बंदियों से था उनके जीजा को खतरा,

बिलासपुर/ न्यायधानी बिलासपुर में सेंट्रल जेल के बाद अब सरकण्डा नूतन चौक के बाल सम्प्रेक्षण गृह से प्रहरी के हत्या की खबर है। आरोप है कि यहां के 4 नाबालिग आरोपियो ने हाथ पैर बांध को कपड़े से बांध मुह में कपड़ा ठूस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सोमवार को सुबह जैसे ही ये मामला सामने आया हड़कम्प मच गया। मौके पर कलेक्टर एसएसपी भी जायजा लेने पहुँचे, मृतक के परिजनों ने सिंह सर और अधीक्षक पर ग़म्भीर आरोप लगाए है। सेंट्रल जेल से सम्प्रेक्षण गृह तक हुई हत्याओ ने न्यायधानी के कानून व्यवस्था के स्थिति की सच्चाई उजागर कर दी है। बाल सम्प्रेक्षण गृह में सोमवार सुबह इस वारदात की सूचना से हड़कम्प गया, पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुँच गए, मृतक प्रहरी का शव मुह और पेट के बल बरामदे से लगे गेट के पास चप्पल रखने की जगह पर पडा था, मृतक के हाथ और पैर गमछे से बंधा और मुंह मे कपड़ा ठूंसा था, ताकि वह आवाज भी न कर सके।

वारदात रविवार- सोमवार-  दरम्यानी रात की बताई जा रही है। 40 वर्षीय मृतक प्रहरी तखतपुर अरईबन्द निवासी नरेंद्र कुमार के परिजनों का कहना है कि आसपास के लोगो से पता चला कि वारदात रात 12 बजे की है जबकि उन्हें सुबह 8 बजे सूचना दी गई है, परिजनों ने इस वारदात में अधीक्षक मेडम और
सिंह सर पर  रंजिश रखकर प्रताड़ित करने के ग़म्भीर आरोप लगाए है। बताया जा रहा कि मृतक का भाई भी यही काम करता था।
बताया जा रहा कि यहां बन्द 4 बाल आरोपियो ने इस वारदात को अंजाम दिया है जो कोरबा और रायगढ़ के रहने वाले और वारदात के बाद फरार बताए जा रहे।

संजय कुमार जांगड़े, मृतक का साला
श्याम कार्तिक खांडेकर, मृतक का भाई व सहकर्मी
प्रदीप आर्य, टीआई थाना सरकण्डा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *