ब्रेकिंग

गोलबाजार संकटमोचन हनुमान मंदिर में 4 दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा समारोह 1 फरवरी से, 4 को महाआरती के बाद होगा भोग भण्डारा

बिलासपुर। गोलबाजार का भव्य संकटमोचन हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार के बाद तैयार है। अगले माह 1 फरवरी से 4 फरवरी तक मंदिर में भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी की प्रतिमा के 4 दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा।


मंदिर समिति द्वारा प्राणप्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने विभिन्न आयोजन की तैयारी की जा रही है। तय कार्यक्रम के तहत 1 फरवरी को मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। माताएं और बहने सिर पर मंगल कलश लेकर बाजेगाजे के साथ नगर भृमण कर मुख्यमार्ग होते हुए मंदिर पहुचेगी। इसके बाद यहाँ बेदी पूजन मंगलाचरण और अनुष्ठान होंगे। 4 फरवरी को महाआरती के बाद पूरे दिन भोंग भंडारा होगा। मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य प्राणप्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने तैयारी में जुटे है।

महेश दुबे, टाटा महाराज गोलबाजार मंदिर समिति संकटमोचन हुनमान मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *