0 कांग्रेस के आंदोलन को लेकर सुबह से मुस्तैद रही पुलिस
0 सरकार पर लगाया वायदा खिलाफ़ी का आरोप


बिलासपुर। ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेसजन प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने सड़क पर उतरे। कांग्रेस भवन से नेहरू चौक राजेंद्रनगर चौक होते जब भीड़ पूर्व मंत्री के बंगले के सामने पूर्व की घटना को देखते हुए वहां चौकसी बढ़ा दी गई। कांग्रेसजन सिविल लाइन थाने की तरफ जैसे ही बढ़े पुलिस बल ने उन्हें रोककर पुलिस लाइन के अस्थाई जेल में बन्द कर खानापूर्ति की।

इस प्रदर्शन के दौरान इस बात की चर्चा रही कि कांग्रेसजनों से ज्यादा तो मीडिया वालो की भीड़ है। सवाल भी उठे की क्या शहर में इतने ही कांग्रेसी है। कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने भाजपा पर ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते भाजपा सरकार पर वादों की राजनीति करने आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जानबूझकर ओबीसी समुदाय के हितों की अनदेखी करने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “ओबीसी आरक्षण बचाओ” “भाजपा हटाओ” के नारे लगाते हुए कहा कि भाजपा ने ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी कर न केवल संविधान का उल्लंघन किया है, बल्कि लाखों लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी किया है। विजय पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी ओबीसी समुदाय को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

