
कवर्धा । छत्तीसगढ़ के दशरंगपुर में पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद दो गुटों में जमकर बवाल हो गया। चुनावी रंजिश के चलते दोनों गुट ने एक दूसरे पर दौड़ा- दौड़ाकर हमला किया। इस वारदात मे दोनों गुट के 11 लोग घायल हुए हैं।
इतना ही नही आक्रोशित ग्रामीणों ने कवरेज करने गए पत्रकार को भी नहो बख्शा। पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है। मामला दशरंगपुर पुलिस चौकी का है।

