ब्रेकिंग

मर्सिडीज समेत, लग्जरी गाड़ियां के साथ जलवा जलाल दिखाने वाला राजधानी का सिपाही पर ड्रग तस्करी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने वर्दी की आड़ में ड्रग्स तस्करी करने के मामले में एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरक्षक का नाम हिमांशु बर्मन है. आरोप है कि वह ड्रग्स की डिलीवरी के बाद बेखौफ होकर अपने ही खाते में पैसे लेता था.

जिसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ. बुधवार को वह टिकरापारा इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचा था. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरक्षक की कार से पुलिस को एक ग्राम हेरोइन मिली है. टीम ने उसे जब्त कर लिया गया है, मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियो के जलवा जलाल के कारण वह पहले से ही संदिग्ध रहा, बुधवार को वह रायपुर के टिकरापारा इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचा था. तभी मुखबिर की सूचना पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया, तलाशी के दौरान उसकी कार से एक ग्राम हेरोइन बरामद कर
उसे गिरफ्तार कर लिया गया, वर्दीधारी आरक्षक को सूखे नशे के कारोबार का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *