ब्रेकिंग

और ये रही सुशासन की एक और झलक, गृह मंत्री के जिले कवर्धा में फिर बवाल, एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को पीट डाला

बिलासपुर/ कवर्धा। विधानसभा चुनाव के पहले चर्चा में आये छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले का पंडरिया एक बार फिर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और एसडीएम के बीच मारपीट को लेकर चर्चा में है।

वाइरल वीडियो में एसडीएम को कॉलर पकड़कर घसीटने और पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा की कार्यकर्ताओं ने एक पटवारी पर छात्र से पैसे मांगने और तहसीलदार तक रिश्वत पहुंचाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा कि वाइरल वीडियो शुक्रवार शाम एसडीएम कार्यालय का है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। तभी एसडीएम संदीप ठाकुर ने पुलिस से प्रदर्शनकारियों को हटाने कहा। जिसके कारण जमकर बवाल हुआ। कार्यकर्ताओं और एसडीएम के बीच हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *