
बिलासपुर/ न्यायधानी बिलासपुर के साइंस कॉलेज के सामने चांटीडीह सब्जी मंडी रोड पर आदिवासी छात्रावास के बाउंड्रीवाल के अंदर छात्रावास की जमीन पर 80 फीट चौड़ी सड़क और नाला बनाने को लेकर नगर निगम व आदिवासी विकास विभाग के बीच टकराव जारी है।

छात्र-छात्राओं के विरोध के बाद जमीन के मालिकाना हक को लेकर मची खींचतान के बाद गुरुवार को कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच कमेटी ने जमीन की नापजोख की। यहाँ अनुसूचित जाति बालक आश्रम, पोस्ट मैट्रिक बालक एवं बालिका छात्रावास, पिछड़ा वर्ग क्रीड़ा परिसर सहित अन्य संस्थान संचालित जिसके बाउंड्रीवाल के अंदर नाले के निर्माण से ये बखेड़ा शुरू हुआ है। जानकारों का कहना है कि निगम और राजस्व विभाग के जिम्मेदार छात्रावास के ठीक सामने सड़क के उस पार के जमीन मालिको पर दबाव डाल व्यवस्था बनाने के बजाय सरकारी आदिवासी विकास विभाग को स्काउ पा दबाव बना रहा। नगर निगम इसे अपनी जमीन बता रहा है, जबकि आदिवासी विकास विभाग का दावा है कि यह जमीन छात्रावास की है। यहां छात्र-छात्राओं ने पिछले दिनों परिसर के अंदर निर्माण कार्य का विरोध करते हुए प्रशासन से शिकायत की। छात्रों का कहना है कि जिस जमीन पर सड़क बनाई जा रही है, वह छात्रावास की है। ऐसे में बिना जमीन की वास्तविक स्थिति और मालिकाना हक स्पष्ट किए निर्माण करना उचित नहीं है। गुरुवार को राजस्व विभाग और नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच नापजोख कर पुराने राजस्व अभिलेखों से मौके पर मिलान किया। अभिलेखों की जांच से ही पता चलेगा किआखिर जमीन का वास्तविक सीमांकन कहां तक है और उसका स्वामित्व किस विभाग के पास है।
भूपेंद्र उपाध्याय, जोन कमिश्नर जोन-7 नगर निगम बिलासपुर
पीयूष दिवान, सहायक अधीक्षक भूअभिलेख, बिलासपुर
