ब्रेकिंग

बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह शुक्रवार को, उपमुख्यमंत्री दिलाएंगे नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ

Spread the love

0 भव्य समारोह में शामिल होंगे पत्रकार और जनप्रतिनिधि
0, पुराने बस स्टैंड रोड के होटल में होगा आयोजन

बिलासपुर./ बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित कार्यकारिणी (2025-2027) का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे पुराने बस स्टैंड रोड के ग्रैंड अम्बा होटल में आयोजित किया गया है।
शपथ समारोह के मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव होंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर नगर निगम के सभापति विनोद सोनी तथा नेता प्रतिपक्ष, भरत कश्यप मौजूद रहेंगे।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शामिल हैं।
यह समारोह केवल पदभार ग्रहण का अवसर नहीं, बल्कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति नई प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *