
बिलासपुर/ कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नेहरू चौक पर टेंट माइक लगाकर केंद्र की मोदी और राज्य के विष्णुदेव सरकार को कोसा, नारे लगाए, पुलिस बल से खींचातानी धराझुमटी की और टीन की दीवार को पीटकर आक्रोश जताया। इस दौरान जहा कार्यकर्ता संघर्ष करते दिखे वहीं नेता फोटो सेशन कराते नजर आए। दीपक बैज की अनुपस्थिति में प्रदेश प्रभारी सुबोध हरितवाल ने यहां नेतृत्व किया।
कांग्रेस नेताओं ने मंच से मनरेगा और अन्य योजनाओं का नाम बदलने पर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। पूर्व मेयर राजेश पाण्डेय के कटाक्षदार भाषण की जमकर चर्चा रही। नेताओ के भाषणबाजी और नारेबाजी के बीच युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओ ने जमकर जोश दिखाया, वे दौड़ते हुए उपमुख्यमंत्री आवास के सामने मुख्यमार्ग पर लगाये गए टीन शेड की दीवार की ओर बढ़े
पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने प्रयास किया जमकर झड़प धक्का मुक्की और धराझुमटी हुई। कार्यकर्ता कूदफ़ाद करते पुलिस कर्मियों को धकेलते तीन शेड की दीवार तक पहुँच गए और तीन शेड को पीटते रहे,
वही सामने नेता महिलाओ की झुंड के बीच सेल्फी लेते नजर आये।
