ब्रेकिंग

शासन के 15 वे वित्त आयोग के 24 लाख 70 हजार रुपये का बंदरबाट, पूर्व सरपंच, तत्कालीन सचिव, तत्कालीन सचिव (घूमा/हरदीकला) तथा ग्राम पंचायत ढेका के कोटवार के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत ढेका में 15 वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में भारी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने पर तोरवा थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य, तत्कालीन सचिव सचिन कौशिक, तत्कालीन सचिव (घूमा/हरदीकला) भानू विश्वकर्मा तथा ग्राम पंचायत ढेका के कोटवार कमल कश्यप के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

शिकायतों के संज्ञान में आने के बाद जिला पंचायत बिलासपुर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया था। जांच दल की रिपोर्ट में आवेदक तथा संबंधित सरपंच, सचिव एवं अन्य व्यक्तियों के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए जाने का उल्लेख किया गया है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम दृष्टया 24,70,530 रुपये (चौबीस लाख सत्तर हजार पांच सौ तीस रुपये) की शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर जिला पंचायत बिलासपुर के आदेश के पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा गत 19 फरवरी को तोरवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई । तोरवा थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 3 (5), 344, 316 एवं 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *