ब्रेकिंग

20 का नारियल बिक रहा 35-37 रुपये में, घरेलू सामान, दवाई सब महंगा, फिर जीएसटी रिफार्म के नाम पर भाजपाई क्यो चिढ़ा रहे जनता को – कांग्रेस

Spread the love

0जीएसटी में छूट की सियासी नौटंकी, इधर महंगाई की मार से कराह रही जनता
0 बच्चों की पढ़ाई से लेकर कफ़न तक पर जीएसटी के नाम पर जमकर लूट का आरोप

बिलासपुर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जीएसटी के नाम पर पहले जनता से जमकर लूट करने और फिर जीएसटी के स्लैब को कम कर आम आदमी को राहत देने का हल्ला मचाकर सियासत करने का आरोप लगाया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कॉंग्रेस भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए जीएसटी के दरों में कम कर जनता को राहत देने के नाम पर सियासत करने आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को आम आदमी और गाँव ग़रीब की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपाई हल्ला मचा उत्सव मना रहे पर आम आदमी की हालत में अब तक कोई सुधार नही हुआ, जनता अब भी महंगाई की मार से कराह रही।
पब्लिक पूछ रही कि काहे का उत्सव क्या ग़रीब के रसोई को फ़ायदा हुआ या पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालु को सब्जी से लेकर रोजमर्रा सामान, दवाई कुछ तो सस्ता नही हुआ। रसोई के सामान से लेकर कफ़न तक पर जीएसटी के नाम पर जमकर लूट और छूट की नौटंकी चल रही। जीएसटी के नाम पर केंद्र व राज्य सरकार ने आम आदमी पर एकसाथ दो-दो टैक्स थोप दिये। मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को होटल में खाने से पहले काफी कुछ सोचना पड़ रहा।स्थिति अब भी वैसी ही बनी हुई है जब आम आदमी के हालात में सुधार हुआ ही नहीं तो जीएसटी रिफार्म का फायदा आखिर मिल किसे रहा ।
आखिर जीएसटी सुधार का हल्ला मचा इतना खर्चा क्यो किया जा रहा इसको लेकर भी सवाल उठ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *