ब्रेकिंग

व्यस्ततम बसस्टैंड इलाके से 173 करोड़ के आईटीएमएस कैमरों के सामने सीए की छात्रा से लूट, रोल सोल के सामने रोल दिखा भागे लूटेरे…

Spread the love

बिलासपुर/ लूटेरों की हिम्मत तो देखिए भीड़ भरे बस स्टैंड से 173 करोड़ के आईटीएमएस कैमरे की निगरानी के बीच स्कूटी सवार दो लुटेरे सीए की छात्रा से मोबाइल झपटकर ले भागे।युवती ने चिल्लाचोट करते हुए कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन दोनो भाग निकले छात्रा ने इसकी शिकायत तारबाहत थाने में दर्ज कराई।

मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट की तैयारी कर रही छात्रा पलक बजाज पिता राजा बजाज (20 वर्ष ) मंगलवार
शाम गांधी चौक स्टेट बैंक से स्कूटी से शिव टाकीज से होते हुए पुराने बस स्टैंड होते घर जाने निकली रात करीब 8.30 बजे जैसे ही बस स्टैंड होटल रोल सोल के पास पहुची पीछे से सफेद रंग की स्कूटी में सवार दो लूटरों में से पीछे बैठा लुटेरा सामने स्कूटी के बास्केट में रख्खा मोबाइल सेट झपटकर भाग निकले, छात्रा ने घटना की रिपोर्ट तारबाहर थाने में दर्ज कराई ,पुलिस मामला दर्ज कर
आरोपियों के सम्बंध में पतासाजी कर रहीं है। व्यस्ततम बस स्टैंड से 173 करोड़ के सीसीटीवी कैमरे को गच्चा दे आरोपियों के इस तरह की वारदात ने न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि आईटीएमएस पर भी कई सवाल खड़े कर दिये है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *