ब्रेकिंग

कोतवाली सट्टा कांड पार्ट- 2, सेटिंग ऐसी कि जाना था जेल पहुंच गए हॉस्पिटल…ये है रसूख का कमाल..

Spread the love

बिलासपुर,,, कोतवाली सट्टा कांड में पल पल नए खुलासे हो रहें है! निगम के पदाधिकारी का रिश्तेदार क्या पकड़ा गया… उसके करीबी भैया के दरबार में गुहार लगाने पहुंच गए… और पुलिस अधिकारी और थानेदार के खिलाफ झूठा फसाने का आरोप लगाया…तब तक तोते हाथ से उड़ चुके थे…! इसलिए रसूख के दम पर आरोपी को जेल के बजाए… हॉस्पिटल शिप्ट कर दिया गया…
लंबे समय से यह प्रचलन चला आ रहा है! कि जब भी कोई रसूखदार मामलों में पकड़े जाते है! तो रसूखदार अपने रसूख के दम पर जेल के बजाए हॉस्पिटल पहुंच जाते है! 1 लाख 10 हजार के सट्टा कांड में भी यही हुआ… बताया जा रहा है! कि आरोपी सटोरियों के पकड़ाने के बाद समाज के 40 से 50 लोग भैया के दरबार पहुंच गए… और पुलिस पर झूठी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए… शिकायत की… बताया जा रहा है! कि शासकीय हॉस्पिटल के अफसर और डॉक्टर इसके लिए तैयार नहीं थे…! पर राजनैतिक रसूख के चलते उन्हें मजबूरी में सट्टा कांड के इस आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *