
0 भड़काऊ भाषण देने का भी आरोप
0 मामला अम्बिकापुर का, खुफिया विभाग बेखबर
अंबिकापुर। स्थानीय निकाय प्रशासन ने आकाशवाणी चौक पर वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का गत 9 अप्रैल को अनावरण सीएम विष्णुदेव साय से कराने तामझाम किया था, पर
एक दिन पहले 8 अप्रैल को ही देर रात युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा ने अपने साथियों के साथ ढकी हुई प्रतिमा का अनावरण कर दिया। जिससे सरगुजा में प्रशासनिक और सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई।
आरोप है कि युंका जिलाध्यक्ष ने मूर्ति के अनावरण के पहले भड़काऊ भाषण भी दिया, बेखबर इंटेलिजेंस और पुलिस प्रशासन ने हालात बिगड़ते देख आनन- फानन में सरगुजा यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। ये मामला अम्बिकापुर नगर निगम के इंजीनियर प्रदीप कुमार पैकरा की शिकायत पर दर्ज की गई है। इंजीनियर ने शिकायत में बताया कि विकल झा ने जो वीडियो सोशल मीडिया में लोकार्पण करते हुए डाला है, उसमें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भड़काऊ भाषण भी प्रसारित किया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने विकल झा और साथियों के खिलाफ धारा 221, 3(5), 324(3), 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
