ब्रेकिंग

तुम तो कांग्रेसियों के साथ बैठते हो तुम तो कांग्रेस से आई हो… निगम के साधारण सम्मेलन पूर्व रिहर्सल बैठक में मचा जमकर तूतू- मैंमैं, हुआ बवाल…

Spread the love

0 बदहाल सफाई के बावजूद लायन सर्विसेज का पैसा 5 फीसदी बढाने पर भड़के पार्षद

0 एमआईसी की तरह गुंजा ले—ले

0 अपने ही दल के पार्षदो के आक्रोश से घिरी मेयर

बिलासपुर / तुम तो कांग्रेसियों के साथ बैठते हो,,, तुम तो कांग्रेस से आई हो,,, बिना सामान्य सभा के फेलियर लायन्स कम्पनी का 5 प्रतिशत दर कैसे बढ़ा दिया गया, सफाई व्यवस्था तो बदहाल है, ये टीजर है 13 अप्रैल को आयोजित नगर निगम के साधारण सम्मेलन और बजट सत्र के पूर्व भाजपा कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक का… जहाँ मेयर और पार्षदो के बीच जमकर बवाल और तू-तू, मैं-मैं हुआ।
दरअसल हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम के साधारण सम्मेलन और बजट सत्र के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस से निबटने रिहर्सल बैठक शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड में आयोजित की गई थी, इस बार बैटक से विधायक और वरिष्ठ नेता नदारद रहे, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में बजट और साधारण सम्मेलन के दौरान मुद्दों व बजट को पास कराने और विपक्ष कांग्रेस के पार्षदो के आरोपो और सवालों का जवाब देने की रणनीति तय की जानी थी।
भाजपा के पार्षदो ने बैठक शुरू होते ही मेयर को इस मुद्दे पर घेरा कि बिना एमआईसी और सामान्य सभा के अनुमोदन के सफाई ठेका कम्पनी लायंस सर्विसेज के डिये राशि मे 5 फीसदी की वृद्धि कैसे कर दी गई, वो तब जब ठेका कम्पनी का काम संतोष जनक नही है, डिवाइडर और फुटपाथ की धुलाई का ठेका है ज़फाई और धुलाई तो दूर गोबर तक नही उठ रहा, पूरा शहर गन्दगी के ढेर में है, इसको लेकर बैटक में जमकर बवाल हुआ, दो पार्षदो से बहस के दौरान मेयर की जमकर तूतू- मैंमैं भी हुई।
मेयर ने एक पार्षद पर कांग्रेस नेताओं से मिली भगत और उनके साथ बैठने का आरोप लगाया तो पार्षद ने खुल्ला कह दिया कि आप तो खुद कांग्रेस से आई हो फिर क्या था देर तक भाजपा कार्यालय में हो हंगामा और चिल्लाचोट मचा रहा…

ले…ले …

बैठक के दौरान एक एमआईसी सदस्य कम ठेकेदार की जमकर ले..ले कहकर खिल्ली उड़ाई गई। बताया जा रहा इसी बैटक में एमआईसी के उस निर्णय की भी चर्चा हुई कि निगम पेट्रोल पंप को किसके इशारे पर लाख रुपये महीना में ठेके पर देने खेल खेला जा रहा, फिर क्या था ले- ले, ये भी ले-ले के नारे लगने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *