ब्रेकिंग
chhattisghar Political News

लगातार धकेला रहा छत्तीसगढ़ के मन्त्रिमण्डल का विस्तार, सीएम के दिल्ली दौरे से फिर उड़ा हल्ला

0 सवा साल हों गये साय सरकार को
0 हरियाणा फार्मूले के हिसाब से छत्तीसगढ़ में भो 14 मंत्री हुए तो अभी रिक्त है 3 पोर्टफोलियो

बिलासपुर। जब जब मुख्यमंत्री दिल्ली जाते है, मंत्री मण्डल विस्तार का हल्ला मचा जाता है। सवा साल हो गये भाजपा की नई सरकार को अभी तक मंत्री मण्डल का विस्तार नही हो सका है। प्रदेश में 11 मंत्री है, और शेष 3 मंत्री पद के लिए आधा दर्जन दावेदार कतार में है ।
हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होलिकोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री से भेंट करने पहुँचे तो फिर वही हल्ला मचा, पहले लोकसभा फिर विधानसभा फिर निकाय चुनाव के कारण लटके मन्त्रिमण्डल का विस्तार विधानसभा सत्र शुरू होते ही होने की चर्चा थी। अब प्रधानमंत्री के बिलासपुर आगमन तक फिर लटकने की बात सामने आ रही।


ये है दावेदार


दावेदारों में पूर्व मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, कुरूद विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत और जगदलपुर विधायक व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का नाम चर्चा में है।


मार्ग दर्शक मण्डल, या मंत्री मण्डल


छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान फार्मूले को देखते हुए चर्चा इस बात की है कि पुराने नेताओ को मन्त्रिमण्डल में जगह मिलेगी या मार्गदर्शक मंडल में।

निगम मंडलों के लिए भी टकटकी


निगम मंडलो में नियुक्ति को लेकर भी चर्चा है। दावेदारो को दोहरी टकटकी लगानी पड़ रही। कि उनके भैया की नैया पार हुई तो उनका भी बेड़ापार होना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button