
बिलासपुर / सारा शहर देख रहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से आये दिन विकास कार्यो के सौगात की खबरे आ रही, भूमिपूजन समारोह भी आयोजित किये जा रहे और दूसरी तरफ बेलतरा विधायक के करीबी पार्षद नाव की मांग कर रहे तकनीक समझ मे नही आ रही कि हो क्या रहा…

सोमवार को लखीराम आडिटोरियम में नगर पालिक निगम के साधारण सम्मेलन और वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट सत्र का आयोजन किया गया। हो हंगामे और गम्भीर आरोप प्रत्यारोप के बीच मेयर पूजा विधानी ने 13 अरब 2 करोड़ के करीब का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया, सवाल उठे की जब पिछले साल 10 अरब से अधिक का बजट पारित हुआ तो शहर का ये हाल क्यो है, क्यो सफाई, सड़क, बिजलीं, नाली और भीषण गर्मी में जलसंकट समेत सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त है, फिर पैसा गया कहा, विपक्ष ही नही सत्तापक्ष के पार्षदो ने भी अपने-अपने वार्डो के इन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई,
पर जब बेलतरा विधानसभा के राजकिशोर नगर के इलाके के पार्षद जय वाधवानी ने सदन में नाव की मांग की तो सब हक्के- बक्के रह गए, जय बेलतरा विधायक के करीबी है, जहा से आये दिन सड़को और मूलभूत सुविधाओं के लिए करोड़ो की स्वीकृति के दावे की खबरे आ रही है, भूमिपूजन समारोह पर समारोह हो रहे है,तो फिर उनके करीबी पार्षद को अभी से नाव की जरूरत क्यो पड़ गई।
पार्षद जय वाधवानी ने सदन में अपने वार्ड की समस्या पर आवाज उठाते हुए कहा कि वे पिछले दो साल से राधिका विहार और आसपास के इलाकों में जलभराव के निदान के लिए, मेयर, निगम कमिश्नर, जॉन कमिश्नर, कलेक्टर सभी सक्षम अफसरो को शिकायत और ज्ञापन सौंप अवगत करा चुके पर किसी ने उनकी मांगो पर ध्यान नही दिया, यही वजह है कि पार्षद को अब भी कोई उम्मीद नही है, इसीलिए उन्होंने 13 अरब 2 करोड़ के अनुमानित बजट से अपने वार्ड के लिए नाव की मांग की ताकि बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों में वे अपने वार्ड के नागरिकों के आवागमन के लिए उन्हें कम से कम नौका विहार की सुविधा मुहैया करा सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



