
बिलासपुर। सीवरेज अमृत मिशन के बाद अब सड़क किनारे गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कम्पनी आमजनमानस के जीवन से खुला खिलवाड़ कर रही। नियम के मुताबिक गड्ढा खोदकर पाइप लाइन डालने के बाद आमजन के पैदल चलने वाले फुटपाथ के हिस्से का रेस्टोरेशन भी करना है, पर देख कौन रहा इसलिए डाल दी मिट्टी, अब गाड़ियां रबक रही छक्के धंस रहे लोग हताहत हो रहे या कोई मरे किसी को कोई मतलब ही नही।
इन तस्वीरों को अब आप भी देख लीजिए…


ये पहली तस्वीर सीपत रोड पर आरआर रिसोर्ट के सामने की है, देखिये कैसे बाइक पर जा रहे दो सवार पीछे से आ रही तेजरफ्तार गाड़ी को साइड देने के चक्कर मे सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे और उसके ऊपर मिट्टी डालकर छोड़े गए दलदल में फस गई… आसपास के नागरिकों ने बाइक को खींचकर बाहर निकाला।
और ये दूसरी तस्वीर मोपका तिराहे के मोपका- छठघाट रोड की है, यहाँ भी बेतरतीब खुदाई के बाद मिट्टी डालकर छोड़े गए दलदल में एक ट्रक ऐसी फंसी की टेलीफोन का खम्भा भी टेढ़ा हो गया, हालांकि कि इन दो हादसों में केवल बाइक वाले युवाओं को ही हल्की चोट खरोस आई पर कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

मोपका- छठघाट रोड पर जगह-जगह सड़क किनारे पाटकर छोड़ी गई मिट्टी अंदर धंस गई है, जहां स्कूल है छोटे बच्चे है, दिन- रात गाड़िया दौड़ रही मवेशी भटक रहे जो गड्ढे में फंसकर घायल हो सकते है किसी की जान जा सकती है पर फुर्सत है किसे, खुदाई की अनुमति देने वाले अफसर ने देखा भी नही होगा कि हालात है क्या उन्हें तो कागज और चढ़ावे से मतलब है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

