ब्रेकिंग

कंचन विहार में गणपति बप्पा का भव्य भंडारा, पंडाल में गूंजी जयकारा-प्रसाद की पुकार… पुलाव, कढ़ी, पूरी और सब्जी का ऐसा स्वाद कि भक्त बोले—बप्पा की भक्ति के साथ पेट पूजा भी जोरदार…

Spread the love

बिलासपुर,,,,  कोंनी स्थित कंचन विहार कॉलोनी में भगवान श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश जी के हवन-पूजन के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया… धार्मिक आयोजन में कॉलोनीवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया…


भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पुलाव चावल, कढ़ी, पूरी तथा विभिन्न सब्जियों से तैयार स्वादिष्ट सब्जी सहित कई तरह के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती गई… समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं और सभी को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया…
पूरे आयोजन के दौरान कंचन विहार कॉलोनी में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला… बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई…. समिति सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है!


समिति ने भगवान श्री गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन के सफल संचालन में समिति सदस्यों एवं कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *