ब्रेकिंग

सक्ती के बेदान्ता पावर प्लांट में 9 मजदूरों की मौत और 40 से अधिक के घायल होने की खबर, औधोगिक सुरक्षा विभाग पर उठे सवाल, स्थिति स्प्ष्ट होने पर होंगे आंकड़े क्लियर

Spread the love

बिलासपुर। छतीसगढ़ के सक्ती जिलान्तर्गत डभरा ब्लॉक के ग्राम सिंघनतराई के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर का ट्यूब फटने से 9 मजदूरों की मौत और करीब 40-45 मजदूरों के गम्भीर रूप से झुलसने की खबर से हड़कम्प मच गया है। लगातार हो रही घटनाओं ने औधोगिक सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी स्व खड़े कर दिये है।

घटना के बाद अफरा-तफरी के माहौल के बीच गम्भीर रूप से झुलसे और घायलों को हायर चिकित्सा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल है। इस हादसे ने फिर प्लांट प्रबंधन को कटघरे में ला दिया है। क्यों कि पहले भी हादसे हो चके हैं सवाल मजदूरों की सुरक्षा और प्रबंधन की कार्यप्रणाली और मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ का है।


बताया जा रहा कि बॉयलर का ट्यूब फटने के कारण यह हादसा हुआ है, अभी भी
कई मजदूरो के फंसे होने और रहत व बचाव के प्रयास की खबर है। स्थिति स्पष्ट होने पर ही मृतकों और घायलों की सँख्या क्लियर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *