
बिलासपुर / व्यापार विहार में सब्जी मार्केट के लिए आबंटित चबूतरे में अवैध दुकान निर्माण का मामले में शिकायतें हुई, सामान्य सभा तक मे मामला गुंजा पर पता नही वो कौन सी ताकत है कि प्रशासन कुछ नही कर पा रहा। अब जोन क्रमांक-4 व्यापार विहार के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक-28 प्रियदर्शनी नगर के पार्षद गणेश रजक ने नगर निगम प्रशासन, मेयर और सभापति को लिखित शिकायत कर इस अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।




पार्षद ने नगर निगम आयुक्त, महापौर और सभापति विनोद सोनी को सौंपे गए लिखित शिकायत में यहां सब्जी मार्केट के लिए आवंटित 8×8 एवं 8×10 फीट के चबूतरे पर नियमों के खुले उल्लंघन का हवाला दे यहां जारी अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
पार्षद ने नगर निगम प्रशासन और महापौर द्वारा स्थल निरीक्षण कर जोन कमिश्नर को तत्काल निर्माण कार्य
रोकने के निर्देश देने के बाद भी निर्माण नहीं रुकने का आरोप लगा जोन कमिश्नर और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया कि आखिर स्पष्ट निर्देश के बाद भी किसके संरक्षण पर यहां अवैध निर्माण कराया जा रहा । उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।
सवाल यह उठ रहा कि क्या नगर निगम के सर्वोच्चय सदन में उठाये गए मुद्दों की कोई अहमियत नही कि फिर उसी मामले के लिए फिर पार्षद और जोन अध्यक्ष को शिकायत करनी पड़ रही।

इस मामले ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली और निर्माण नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शिकायत और इस कदर फजीहत के बाद निगम प्रशासन कोई कार्रवाई करता है, या उस ताकत के आगे सरेंडर…?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 25, 2026रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गोलबाजार खोवा मंडी रहा गुलजार, छब्बू के दुकान पर रही ग्राहकों की रेलमपेल, दादा ने कहा शक्कर महंगी पर नही बढ़े मिठाइयों के दाम…!
UncategorizedAugust 25, 2026अभिव्यक्ति की आज़ादी ज्यादा या मान कम…? सीएम और डिप्टी सीएम द्वय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से भड़के समर्थक आईडी धारक और कमेंट्स करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस उपायुक्त से शिकायत…!
UncategorizedAugust 25, 2026नवनिर्मित बिलासपुर गौसेवा धाम परिसर का शुभारंभ 31 को, 4 दिवसीय गौ कथा होगा भव्य आयोजन…
UncategorizedAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में धाड़ से खुला 412 सिलेंडरों के गफलत का बड़का झोल, उपभोक्ताओं ने भी किया बखान, जारी प्रेस रिलीज में प्रशासन कन्फ्यूज…?



