ब्रेकिंग

सुशासन के राज में बादाम कांड के बाद जीपीएम जिले से पटवारी और ग्रामीण के बीच दंगल का वीडियो वायरल, पिछले 3 साल से तारीख पे तारीख से भड़के ग्रामीण ने पटककर रॉड से गला दबाया तो सहकर्मी बोले खोल दे खोल दे सब अभी करके दे रहे…?

Spread the love

बिलासपुर/ जीपीएम/ सुशांसन के दावों के बीच पहले बदाम काण्ड और अब छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले से वायरल पटवारी और हलाकान परेशान ग्रामीण के दंगल वाले दफ्तरी वीडियो ने सरकार के भ्र्ष्टाचार मुक्त प्रशासन के ढिंढोरे की भद्द पीटकर रख दी। वायरल वीडियो में ग्रामीण- पटवारी को जमीन पर पटककर उसके ऊपर चढ़कर लोहे के रॉड को गले मे फंसा दबाते दिख रहा। ये वीडियो दानिकुंडी के शासकीय कार्यालय का बताया जा रहा।

सोशल मीडिया में वायरल ये वीडियो हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी शुद्धू राम कोल और तारीख पर तारीख देने से परेशान ग्रामीण प्रकाश गोंड का बताया जा रहा।
आरोप है कि तीन साल से लटक रहे काम को लेकर हलाकान परेशान ग्रामीण प्रकाश फिर तकादा लेकर हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी शुद्धू राम कोल के पास पहुँचा था, काम को लेकर दोनों के बीच पहले कहा सुनी फिर उठापटक शुरू हो गया। बताया जा रहा कि ग्रामीण ने लोहे के रॉड से पटवारी के सिर पर हमला किया और उसे जमीन पर पटक उसके ऊपर चढ़कर गले मे रॉड को अड़ा दिया।
वायरल वीडियो में ग्रामीण ने पटवारी पर पैसा लेने के बाद भी पिछले तीन साल से काम को न करने और न ही वापस पैसा वापस करने का आरोप लगा रहा है।

बन जाहि बन जाहि अभी सब बन जाहि खोल दी खोल दे

वायरल वीडियो में खोल दे खोल से सब हो जाहि अभी बन जाहि की आवाज आ रही है। कार्यालय में मौजूद स्टाफ तत्काल काम कराने का हवाला दे भड़के ग्रामीण को शांत कराने की कोशिश तो कर रहे पर कोई सामने नही आ रहे।

और आ गई पुलिस

सरकारी दफ्तर में पटवारी पर हमले को खबर पर मौके पर पहुची पुलिस घायल पटवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *