ब्रेकिंग

दाम बढ़ा तो बढ़ा लफड़ा, कलेक्टर, एसएसपी को ज्ञापन सौंपने पहुँचा सराफा एसोसियेशन, मामला सोने-चांदी गिरवी रखने और पुलिस कार्रवाई का…

Spread the love

बिलासपुर । सोने- चांदी के बढ़ते दाम और गिरवी के धंधे ने सराफा कारोबारी और परिचित ग्राहकों के बीच दरार डाल दी है। संगठन ने इसे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने की प्रवृत्ति बताते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप ऐसी शिकायत पर बिना जांच के
किसी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग की है।एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने इस संबंध में बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मामला गिरवी आभूषण और ऋण की प्रक्रिया को लेकर विवाद का है। दरअसल कई सराफा व्यापारी परिचित ग्राहकों को सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर ऋण भी देते हैं, तय समय में यदि ऋण और ब्याज का भुगतान नहीं होता, तो नियमों के अनुसार व्यापारी गिरवी आभूषणों का समायोजन कर लेते है।

संकट ये है कि हाल में सोने के दाम बढ़ने के बाद कुछ लेनदार पुराने मामलों को फिर से उठाकर पुलिस में शिकायत कर रहे हैं, जबकि उन्होंने वर्षों तक न तो ब्याज दिया और न ही आभूषण छुड़ाने का प्रयास किया। अब जब दाम बढ़ गए
तो व्यापारियों और ग्राहकों के बीच विवाद भी बढ़ गया
सराफा एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के मामलों में कार्रवाई से पहले व्यापारी संगठन के पदाधिकारी की मध्यस्थता कराई जाए, ताकि दोनों पक्षों के बीच तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट और विवादों को सुलझाने में सहायक हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *