
बिलासपुर । जिला पुलिस बल ने “ऑपरेशन क्लीन” तहत जिले भर में अभियान चलाकर शहरी और ग्रामीण इलाकों के 159 गुंडे और निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर 30 वारंट तामील किए गए, इनमे 11 स्थायी और 19 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं. पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र के गुंडे बदमाशो और दीगर प्रान्त के संदिग्धों में खलबली मच गई है। पुलिस ने आमजनमानस से इसके लिए सहयोग मांगा है।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार जायसवाल, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा और एएसपी अनुज कुमार ने जिले भर के थाना-चौकी क्षेत्रों में सक्रिय गुंडे और निगरानी बदमाशों के घरों पर जाकर उनकी गतिविधियों को चेक कर वारंटियों की धरपकड़ की। वही कुछ बदमाशों को थानों में बुलाकर पूछताछ भी की गई. अभियान के दौरान पकड़े गए संदिगधों के फिंगरप्रिंट लेकर आईसीजेएस पोर्टल के माध्यम से गहन तलाशी की गई. साथ ही, बिलासपुर में अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई. आमजनमानस से इनकी सूचना निकटतम थानों में देने अनुरोध कर उन्हें अवगत कराया गया कि पुलिस का उद्देश्य जिले में असामाजिक तत्वों की निगरानी बढ़ाना, गुंडों और निगरानी संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ना है।

इस अभियान के दौरान 5-6 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया. गया वही थाना सीपत और कोटा के अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 2 आरोपियों को दबोचा गया. इसके अलावा, वर्तमान में जिलाबदर किए गए 3 बदमाशों और पहले जिलाबदर किए गए 21 बदमाशों की गतिविधियों के रिकार्ड के आधार पर उन्हें कड़ी हिदायत दी गई. वही घेराबंदी कर 2 फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. 62 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई. इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर पैदा करना है. बिलासपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर उनकी जानकारी में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति निवास कर रहा हो, जो स्थानीय न हो, तो तुरंत इसकी सूचना अपने निकटतम पुलिस थाने में दे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

