ब्रेकिंग

3 आरोपियों को मां मौसी के तर्ज पर थाने से छोड़ने और फरार घोषित करने के आरोप में कोनी थाने के ASI उमेश उपाध्याय को SSP ने किया निलंबित… मामला अंतर्राज्यीय डीजल चोरी कांड का…

Spread the love

बिलासपुर,,,, SSP रजनेश सिंह ने कोनी थाने के सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय को डीजल चोरी कांड के 3 आरोपियों को छोड़ने के मामले में निलंबित कर दिया है! आरोप लेन देन का बताया जा रहा है! गत 12 जुलाई को कोनी पुलिस ने जारी प्रेस रिलीज में अंतरराज्यीय डीजल चोर गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का दावा किया था… आरोप है! कि मामले के 3 आरोपियों को कथित लेन देन के बाद छोड़ दिया गया..  और बाद में उन्हें फरार घोषित कर दिया गया…

ये है! मामला….


कोनी पुलिस ने 2 स्कार्पियों 200 लीटर चोरी का डीजल, डीजल चोरी के लिए प्रयुक्त पाईप और लोहे के छड़ जप्त करने की जानकारी दी थी… मामला तब प्रकाश में आया जब हल्ला मचा कि पुलिस ने भदौरिया खार (बरपाली) से घरो में दबिश देकर एक नहीं बल्कि पिता पुत्र समेत 5 आरोपियों को उनके घरों में दबिश देकर पकड़ा है! इतना ही नहीं सभी को हथकड़ी लगा कर रात भर थाने में रखा गया… आरोप है! कि सेटिंग होने के बाद रविवार को 3 आरोपियों को छोड़ 2 आरोपी को जेल भेज दिया गया… और 3 आरोपियों को फरार बताया गया… इस मामले के उजागर होने के बाद SSP रजनेश सिंह ने ASI उमेश उपाध्याय को तलब कर जमकर फटकार लगाई… और उन्हें निलंबित कर दिया गया… गौरतलब है! कि उसके पहले भी गांजा कांड में इसी चर्चित ASI उमेश उपाध्याय पर उगाही के आरोप लगे थे… और इससे संबंधित एक ऑडियो भी जमकर वायरल हुआ था… लोगों का कहना है! कि यह अंतरराज्यीय गिरोह केवल 200 लीटर डीजल तक ही सीमित नहीं है! यदि गंभीरता से मामले की जांच की गई… तो गंभीर और बड़ा मामला सामने आ सकता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *