ब्रेकिंग
Uncategorized

कोनी में विवेक पांडेय का ‘ऑपरेशन लूटकांड’ सुपरहिट! 350 CCTV खंगाले, ई-रिक्शा गैंग को दबोचा, लूटी बाइक बरामद… बदमाशों के शौक पड़े भारी, थाना प्रभारी के एक्शन से चारों आरोपी सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे…

बिलासपुर,,,  थाना कोनी पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, नगदी रकम और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी गौतम पालेकर निवासी सेन्दरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 मई की रात वह सेंट्रल लाइब्रेरी से अपने घर लौट रहा था। बिरकोना रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के पास चार युवकों ने ई-रिक्शा सड़क पर अड़ाकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके जेब से पर्स में रखे एक हजार रुपए और टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल लूट ली और फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने करीब 350 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर सरजू भास्कर, कृष लहरे, राजकुमार सूर्यवंशी और शाकिर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी सरजू भास्कर के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा और नगदी रकम जब्त की, वहीं कृष लहरे के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई।
चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button